जौहड़ी की व्योवर्द्ध शूटर दादी प्रकाशी तोमर को छह दिन पहले बुखार ने जकड़ लिया था। परिजनों ने उन्हें नोएडा के सेक्टर 12 स्तिथ मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया। वहॉ दादी की हालत में अभी कोई सुधार नही है। उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।
दादी के ट्वीटर एकाउंट से मेट्रो हॉस्पिटल को बदलकर कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराना ओर सांसद महेश शर्मा से सहायता की अपील की गई है।
वहीं दादी की देखभाल कर रहे उनके पुत्र रामबीर, पुत्री अंतरराष्ट्रीय शूटर सीमा तोमर ने बताया कि लीवर इन्फ़ेक्शन तथा सांस लेने में दादी को दिक्कत बढ़ती जा रही है। दादी को मेट्रो अस्पताल से कैलाश हॉस्पिटल में ले जाया जा रहा है।