भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान बर्बादी की तरफ जा रहा है। किसानों की लड़ाई भाकियू पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। लखनऊ में होने वाली 18 सितंबर की महापंचायत में भारी भीड़ जुटाने का आह्वान किया गया।
उन्होंने कहा कि विदेशी मेहमानों को तो सोने के बर्तन में खाना खिलाया जा रहा है, जबकि भारत में किसान मजदूरों को पत्तल पर भी खाना नसीब नहीं हो रहा।