फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: शूटर दादी प्रकाशी तोमर की हालत बिगड़ी, कैलाश अस्पताल में कराया शिफ्ट, सांसद से की सहायता की अपील

Sun, 17 Sep 2023 10:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

Baghpat News: शूटर दादी की हालत में अभी सुधार नहीं है। दादी को लीवर इंफेक्शन बढ़ने के कारण अभी भी सीसीयू में भर्ती रखा गया था, लेकिन अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन
शूटर दादी प्रकाशी तोमर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली शूटर दादी प्रकाशी तोमर की हालत बिगड़ती जा रही है। शूटर दादी को कुछ दिन पहले बुखार ने जकड़ लिया था। इसके बाद से उनकी हालत में सुधार नहीं है। उनका नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। अब उन्हें कैलाश हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। 

विज्ञापन


ताजा जानकारी के अनुसार नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती वयोवर्द्ध शूटर दादी प्रकाशी तोमर की हालत की बिगड़ती जा रही है। उन्हें अब मेट्रो हॉस्पिटल से कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराने के लिए ले जाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: छात्र-छात्राओं ने बनाई जी-20 मानव श्रृंखला, पश्चिमी यूपी में मौसम सुहावना, बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन

जौहड़ी की व्योवर्द्ध शूटर दादी प्रकाशी तोमर को छह दिन पहले बुखार ने जकड़ लिया था। परिजनों ने उन्हें नोएडा के सेक्टर 12 स्तिथ मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया। वहॉ दादी की हालत में अभी कोई सुधार नही है। उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।
 
दादी के ट्वीटर एकाउंट से मेट्रो हॉस्पिटल को बदलकर कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराना ओर सांसद महेश शर्मा से सहायता की अपील की गई है।
 
वहीं दादी की देखभाल कर रहे उनके पुत्र रामबीर, पुत्री अंतरराष्ट्रीय शूटर सीमा तोमर ने बताया कि लीवर इन्फ़ेक्शन तथा सांस लेने में दादी को दिक्कत बढ़ती जा रही है। दादी को मेट्रो अस्पताल से कैलाश हॉस्पिटल में ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें