फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत की हवा खतरनाक, एक्यूआई 467 पर पहुंचा

विज्ञापन
बागपत शहर में सुबह छाई धुंध - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई तो आंखों में जलन की समस्या बढ़ रही
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहा एक्यूआई, डाक्टर भी बचाव की सलाह ज्यादा दे रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जनपद की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। एक सप्ताह से हवा में प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। यही कारण है कि शनिवार को एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 467 तक पहुंच गया है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है तो आंखों में जलन की समस्या भी बढ़ रही है। छुट्टी होने के कारण लोग ज्यादा समस्या होने पर प्राइवेट चिकित्सकों के पास पहुंच रहे है। डाक्टर भी उनको बचाव की सलाह दे रहे है।
विज्ञापन

पिछले महीने के आखिर में हवा में प्रदूषण तेजी से बढ़ना शुरू हुआ। केवल दो नवंबर को कुछ कम हुआ। इसके बाद दोबारा से तेजी से बढ़ने लगा। शनिवार को एक्यूआई 467 पर पहुंच गया और हवा में काफी प्रदूषण हो गया। इसका सबसे बड़ा कारण दिवाली पर काफी आतिशबाजी होना माना जा रहा है। साथ ही दिवाली पर सड़कों पर वाहन भी काफी बढ़ गए थे तो कलक्ट्रेट के पास औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरियां से भी प्रदूषण बढ़ने को कारण माना जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक डा. विभाष राजपूत ने बताया कि अभी छुट्टी होने के कारण सीएचसी व अस्पताल में प्रदूषण के कारण बीमारी बढ़ने के मरीज नहीं पहुंच रहे है। लेकिन जिनको सांस व आंखों में जलन की समस्या है, वह तुरंत उपचार जरूर करा रहे है। उनके अनुसार ऐसे में बचाव के लिए लोगों को मास्क जरूर लगाना चाहिए और आंखों को बार-बार पानी से साफ करते रहना चाहिए।
विज्ञापन

इस तरह बढ़ा एएक्यूआई
6 नवंबर 467
5 नवंबर 445
4 नवंबर 410
3 नवंबर 352
2 नवंबर 316
1 नवंबर 340
31 अक्तूबर 322
30 अक्तूबर 253
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें