फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: हरियाणा बॉर्डर पर गाड़ी से पकड़े गए डेढ़ करोड़ रुपये, आचार संहिता लागू होते ही बढ़ी चौकसी

Tue, 19 Mar 2024 11:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

आचार संहिता लागू होते ही जिले में चौकसी और वाहनों चेकिंग बढ़ा दी गई है। चेकिंग के दौरान मंगलवार को पुलिस ने हरियाणा बॉर्डर पर शामली की एक गाड़ी से डेढ़ करोड़ रुपये पकड़े हैं।  
विज्ञापन
जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने के बाद जिले के बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। जहां फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने एक गाड़ी से डेढ़ करोड़ रुपये बरामद किए, जिसकी इनकम टैक्स की टीम ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार रात जिले में फ्लाइंग स्क्वायड की 27 टीम अलग-अलग जगह चेकिंग कर रही थी। निवाड़ा चौकी पर टीम लीडर एफएसटी के मजिस्ट्रेट और एडीओ गौरव की टीम सोमवार रात करीब 11 बजे चेकिंग के दौरान अनिल कुमार निवासी ऊंचा गांव जनपद शामली की गाड़ी से डेढ़ करोड़ रुपये बरामद किए। अनिल कुमार दिल्ली में डेयरी संचालक है।

यह भी पढ़ें: रामपुर तिराहा कांड फैसला: ADJ शक्ति सिंह ने एक वर्ष में लिखी कानून की इबारत, लगातार सुनवाई के बाद दिया निर्णय
विज्ञापन


अनिल के पास रुपये से संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। डीएम ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद 50 हजार से अधिक धनराशि नहीं ले जा सकते। गाड़ी से इतनी बड़ी धनराशि पकड़े जाने के बाद इनकम टैक्स की टीम ने अनिल के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


अनिल ने डेढ़ लाख रुपये फैक्टरी की जमीन बेचने के बताए, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। अनिल के किसी पार्टी से जुड़े होने की भी जांच की जा रही है। अगर दस्तावेज नहीं मिले तो कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें