बरनावा आश्रम में प्रवेश करती राम रहीम की गाड़ियां
- फोटो : Amar Ujala
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम 21 दिनों की फरलो लेकर पांचवी बार मंगलवार को बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पहुच गया है। उसके साथ परिवार के लोग व मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी आई है।
रोहतक की सुनारिया जेल में हत्या व दुष्कर्म के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख पांचवी बार 21 दिनों की फरलो लेकर बरनावा के आश्रम में आया है।
इससे पहले वह बीते वर्ष 17 जून को 30 दिन, 15 अक्टूबर को 40 दिन व इस वर्ष 21 जनवरी को 40 दिन, 20 जोलाई को 30 दिन के पैरोल का समय बिताकर 20 अगस्त को वापस सुनारिया जेल गया।