बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जैसे लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के सामने पहुंचे तो गलत साइड से आ रहे ट्रैक्टर ट्राॅली और पीछे से आ रही बस के बीच मे फंस गया। तभी जेई का हेलमेट भी निकलकर सड़क पर गिर गया।
हादसे में जेई की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर भागने लगा, जिसके बाद घेराबंदी की गई तो चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। उधर, हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी होने पर मृतक के परिवार वाले भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बताया गया कि मृतक की चार बेटियां हैं। वहीं जेई की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।