बागपत के सांकरौद गांव में राजमिस्त्री साबुद्दीन की ताऊ के बेटे ने सुपारी देकर हत्या कराई थी। पुलिस ने मामले में तहेरे भाई समेत तितरौंदा गांव के सुपारी लेकर हत्या करने वाले 12वीं के छात्र समेत तीन को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चाकू, तमंचा व मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी जेल भेज दिए गए।
सांकरौद गांव के रहने वाला राजमिस्त्री साबुद्दीन सोमवार की शाम नमाज पढ़ने के बाद घर नहीं पहुंचा। मंगलवार की सुबह उसका शव गांव के जंगल में गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। साबुद्दीन के पेट में चाकू मारने की तरह निशान था, उसके गले पर भी निशान मिले थे। जिससे यह साफ था कि उसकी हत्या की गई। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि इस मामले में साबुद्दीन के परिवार के तहेरे भाई शौकीन को उसको साथ घटना से पहले देखे जाने के कारण पकड़कर पूछताछ की।
नाजिम ने हत्या के लिए गांव के आर्य इंटर काॅलेज में 12वीं में पढ़ने वाले अपने दोस्त रितिक को साथ लिया। दोनों सोमवार की शाम को गांव में ईंख के खेत में जाकर छुप गए। शौकीन अपने साथ साबुद्दीन को वहां लेकर गया। जहां साबुद्दीन को पहले गोली मारी गई तो वह भागने लगा और उसके बाद पकड़कर गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।