फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों में चल रहा बड़ा खेल: गैर जमानती वारंट छुपाकर वसूली करते थे पुलिस कर्मी, ऐसे करते थे सैटिंग

Wed, 01 Jun 2022 10:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

यूपी के बागपत में थानों में बड़ा खेल चल रहा है। सामने आया है कि पुलिसकर्मी गैर जमानती वारंट छुपाकर वसूली करते थे। न्यायालय से करीब सौ वारंट जारी होने पर केवल बीस की एंट्री होती थी।
विज्ञापन
Baghpat police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के पांच पुलिस थानों में गैर जमानती वारंट के नाम पर बड़ा खेल चल रहा था। न्यायालय से जारी होने वाले गैर जमानती वारंट को छुपाकर वसूली की जाती थी। वारंट की थाने के रजिस्टर में एंट्री ही नहीं की जाती थी। जिनके वारंट जारी होते थे, उनको जमानत कराने का मौका देकर वसूली होती थी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने गोपनीय तरीके से इसकी जांच कराई तो पांच थानों में यह खेल होता मिला। इस खेल में शामिल छह पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन


न्यायालय में चल रहे मुकदमों में पेश नहीं होने पर आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए जाते हैं। इन वारंट को पेशकार सभी थानों में लेकर जाते हैं और जहां इन्हें डाक मुंशी की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिस कर्मी को सौंप दिए जाते हैं। इसके बाद ही थानों में इन गैरजमानती वारंट के नाम पर खेल शुरू हो जाता था।

एसपी नीरज कुमार जादौन की ओर से कराई गई जांच में खुलासा हुआ कि न्यायालय से एक महीने में अगर करीब सौ वारंट जारी होते थे तो थाने में रजिस्टर में केवल बीस की एंट्री की जाती थी। अन्य वारंटियों से वसूली करके उनको न्यायालय से जमानत कराने का मौका दे दिया जाता था। इस तरह की शिकायत एसपी को मिली थी। उन्होंने समन सेल के पुलिस कर्मियों को गोपनीय जांच में लगाया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BKU:  राकेश टिकैत को जेड सुरक्षा की मांग, कार्यकर्ता बोले- नहीं सहेंगे अपमान, सड़कों पर उतरेंगे किसान

Trending Videos
विज्ञापन

न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंट और थानों के रजिस्टर में एंट्री होने वाले वारंट का मिलान किया गया तो इस पूरे खेल का खुलासा हुआ। एसपी ने इस खेल में शामिल बालैनी थाने के कांस्टेबल सरफराज, बागपत कोतवाली के कांस्टेबल बृजेश, छपरौली थाने के हेड कांस्टेबल धर्मपाल सिंह, सिंघावली अहीर थाने की महिला कांस्टेबल मीनाक्षी, बड़ौत थाने के कांस्टेबल योगेश कुमार के अलावा यूपी 112 पर तैनात कांस्टेबल विकास कुमार को निलंबित कर दिया है। 

रमाला व चांदीनगर थाने के डाक मुंशी को पुरस्कार
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि गैर जमानती वारंट के मामले में जब जांच कराई गई तो रमाला और चांदनीगर थाने के डाक मुंशियों का कार्य अच्छा मिला। दो मुंशी सभी वारंट की एंट्री करते थे और संबंधित दरोगा व सिपाही को सौंप देते थे। दोनों अपनी ड्यूटी काफी अच्छे से कर रहे थे। इसलिए दोनों थानों के डाक मुंशियों को पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्कार एसपी की तरफ से दिया जाएगा। 

विवेचना में लापरवाही पर खेकड़ा थाने का एसआई निलंबित
महिला अपराध संबंधी मुकदमे की विवेचना में लापरवाही बरतने पर एसपी ने खेकड़ा थाने के एसआई महकार हुसैन को निलंबित किया है। एसपी ने बताया कि विवेचना में लापरवाही बरतने और नियम के अनुसार कार्य नहीं करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें