फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से बच्ची की मौत, छह लोग घायल

Sun, 08 Oct 2023 06:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागतप के खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में कार टकराने से कार पलटने पर कार सवार एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागतप के खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में कार टकराने से कार पलटने पर कार सवार एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही किशोरी के शव को  पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


गांव आमतारा जिला हरदोई निवासी अब्दुल रजाक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। शनिवार की रात वह अपनी पत्नी ताजवी बानो, सात वर्षीय पुत्री राबिका और परिवार के तीन अन्य लोगो के साथ इको कार से दिल्ली से हरदोई जा रहा था।
विज्ञापन

जब कार ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ागांव के पास पहुंची। तभी कार मार्ग किनारे खड़े गांव रामपुर पंजाब निवासी देवेंद्र के ट्रक से टकराकर पलट गई। इससे कार में सवार अब्दुल रजाक उसकी पत्नि ताजवी बानो और पुत्री राबिका सहित छह लोग गंभीर घायल हो गए।

हालत गंभीर होने के कारण राबिका की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। मृतका राबिका के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया।

कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतका किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें