उत्तर प्रदेश के बड़ौत में बिजरौल गांव में पारिवारिक विवाद में जहरीला पदार्थ निगलने से डेढ़ साल की दिव्यांशी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां पिंकी की हालत बिगड़ गई। उसका परिजनों ने अस्पताल में उपचार कराया। पिंकी ने अपने पति पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।