फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एनआईए ने बदमाश सुनील राठी के घर मारा छापा, पूछताछ के बाद लौटी टीम, दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है कुख्यात

Tue, 21 Feb 2023 09:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Baghpat News : एनआईए की टीम ने कुख्यात बदमाश सुनील राठी के घर पर छापा मारा। बताया गया कि कुख्यात बदमाश सुनील राठी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन
कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईए की टीम ने मंगलवार को बागपत जनपद के टीकरी गांव में कुख्यात सुनील राठी के घर पर छापामारी की। जहां सुनील राठी के घर के आसपास रहने वालों से पूछताछ की गई। जिसके बाद एनआईए की टीम वापस लौट गई। उधर, स्थानीय पुलिस को भी छापामारी के कारणों की जानकारी नहीं दी गई।

विज्ञापन


टीकरी के रहने वाले प्रदेश के कुख्यात बदमाशों में शामिल सुनील राठी फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। उसके घर पर पुलिस ने सील लगाई हुई है। जहां मंगलवार को एनआईए के अधिकारी छापा मारने पहुंचे। उसके मकान पर अधिकारियों को सील लगी मिली।

यह भी पढ़ें: Meerut: मेरी नहीं तो किसी की न होगी साक्षी, प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को दी खौफनाक मौत, सामने आई वजह
विज्ञापन


इसके बाद एनआईए के अधिकारियों ने सुनील राठी के घर के आसपास रहने वाले लोगों से बातचीत की और उनसे सुनील राठी के परिजनों के बारे में पूछा। इस पूरी कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस को अलग रखा गया और उन्हें छापामारी के कारणों के बारे में कुछ नहीं बताया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद एनआईए की टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: आज शादी के बंधन में बंधेंगी अंतर्राष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान, देखें हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें

इस बारे में दोघट थाना प्रभारी भुरेंद्र सिंह ने बताया कि एनआईए की टीम ने टीकरी में छापामारी करने के साथ लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने लोगों से की गई पूछताछ के बारे में नहीं बताया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें