बागपत पुलिस आराम करती रही
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोतवाली क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला को पुलिस तलाश नहीं सकी। जबकि परिजन उसको तलाशने की मांग को लेकर कोतवाली के चक्कर काटते रहे। अब महिला खुद ही कोतवाली पहुंच गई।
कोतवाली क्षेत्र की एक महिला 24 जनवरी को लापता हो गई थी। परिजनों ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों के लगातार गुहार लगाने के बावजूद पुलिस उस महिला को बरामद नहीं कर सकी। महिला बृहस्पतिवार को अपनी बहन के साथ कोतवाली पहुंची। टटीरी चौकी प्रभारी हरिश्चंद्र त्यागी का कहना है कि महिला का अस्पताल में मेडिकल कराकर अदालत में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
युवक पर हमला किया
बागपत। काठा निवासी युवक अमित फिलहाल में सोनीपत रहता है। काठा गांव में परिवार के कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं। वह होली के पर्व पर गांव में आया हुआ है। आरोप है कि रंजिश रखने वाले लोगों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संवाद