फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कृषि कानूनों के विरोध में धरना जारी, मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Tue, 05 Jan 2021 08:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

  • दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर 18वें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना
  • दिल्ली कैंट से आप विधायक ने दिया किसानों के धरने को समर्थन
  • कृषि कानूनों का विरोध जारी, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन
किसानों को संबोधित करते आप विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित औद्योगिक पुलिस चौकी के पास चल रहा किसानों का धरना 18वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दिल्ली कैंट से आप विधायक धरनास्थल पर पहुंचे और अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी काम कर रही है। हम किसानों के साथ है और जब तक ये तीनों कानून वापस नहीं होते किसानों का यह धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन


थांबेदार ब्रजपाल के नेतृत्व में मंगलवार को 18वें दिन भी किसानों का धरना जारी रहा। अध्यक्षता रामकुमार कुमार बामनौली और संचालन मास्टर महक रंछाड ने किया। इस अवसर पर दिल्ली कैंट से आप विधायक वीरेंद्र कादियान धरनास्थल पर किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। लगातार किसानों को बर्बाद करने की नीतियों पर पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है। उनकी पार्टी किसानों के धरने को समर्थन देती है। दिल्ली में चल रहे आंदोलन में समय मिलने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी किसानों की सेवा करते है। उन्होंने किसानों को एकजुट होकर मोदी की तानाशाही सरकार को सबक सिखाने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि यदि जल्द नए कृषि कानून को सरकार वापस नहीं लेती तो 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर होने वाली परेड में किसान जो कदम उठाएंगे, पार्टी उनके साथ रहेगी। इसके अलावा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, आचार्य बलजोर सिंह, विक्रम आर्य, थांबेदार ब्रजपाल, सभासद आशुतोष तोमर, वीरेंद्र गुराना, जिला बार एसोएशिन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर आदि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुरादनगर हादसा: टूट गया परिवार, पिता-पुत्र के शव देख बिलख उठे परिजन, हर किसी आंखे नम, तस्वीरें

विज्ञापन

ये लोग रहे उपस्थित
चौबासी चौधरी सुभाष, रणवीर सिंह छपरौली, नरेश छपरौली, वीरेंद्र बदरखा, विकास मलिक एडवोकेट, रविंद्र हट्टी, दरियाव सिंह, सुमेर आर्य, विपिन ढिकाना, रणधीर ढिकाना, धीर सिंह, संजीव तोमर, गौरव बड़ौत, शरद तोमर, सुबे सिंह रमाला, धर्मपाल रमाला शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ में तैनात दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शराब के ठेके के बाहर मिला शव

13 को होगी पंचायत
जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर ने बताया कि छह जनवरी को होने वाली पंचायत को स्थगित कर 13 जनवरी में करने का निर्णय लिया गया है। इस पंचायत में सिंघु बॉर्डर से भी किसान काफी संख्या में पहुंचेंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें