फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 500 ट्रैक्टरों पर सवार होकर आंदोलन को मजबूत करने पहुंचे किसान, किया ये बड़ा एलान

Tue, 05 Jan 2021 12:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

  • चौगामा खाप के मुखिया चौधरी कृषिपाल सिंह के नेतृत्व में बड़ौत धरने में शामिल हुए सैकड़ों किसान
  • 26 जनवरी को लालकिले पर भारी संख्या में पहुंचने का किया एलान
विज्ञापन
धरने में शामिल होने जाते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में चौगामा खाप के मुखिया चौधरी कृषिपाल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसान 500 से अधिक ट्रैक्टरों पर सवार होकर बड़ौत में चल रहे धरने में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान आयोजित पंचायत में किसान आंदोलन को तेज करने और 26 जनवरी को लाल किले पर गणतंत्र दिवस की परेड में भारी संख्या में पहुंचने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर औद्योगिक पुलिस चौकी के पास सोमवार को किसानों का धरना 17वें दिन भी जारी रहा। चौगामा खाप के मुखिया चौधरी कृषिपाल सिंह के नेतृत्व में 500 से अधिक ट्रैक्टरों पर सवार होकर सैकड़ों किसान धरने में शामिल हुए। दोपहर के समय किसानों की विशाल सभा हुई। अध्यक्षता चौगामा खाप चौधरी कृषिपाल ने की। मास्टर सुरेश राणा और आशुतोष सभासद ने संचालन किया। 

देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, थांबेदार ब्रजपाल सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री इस समय बेहद डरे हुए हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि देश के अन्नदाता का दिल दुखाया है। इस कारण अन्नदाता सड़कों पर अपने हक के लिए डेढ़ माह से धरने पर बैठा हुआ है। सरकार ने किसानों को रोकने के लिए सड़कें खोद डाली, बैरिकेड्स लगाए। लेकिन हम ठान चुके हैं कि कृषि कानून वापस कराकर ही दम लेंगे। मांग पूरी नहीं होती है तो किसान लाखों की संख्या में 26 जनवरी को दिल्ली में लालकिले पर परेड करेगा। सिंघु बॉर्डर से पहुंचे रमनदीप सिंह मान, अमरदीप सिंह ने कहा कि सरकार ये ना सोचे कि दिल्ली में बैठे किसान अलग है और बागपत में धरने पर बैठे किसान अलग। किसान जब भी उन्हें यहां बुलाएंगे, वे दल बल के साथ आ जाएंगे।
विज्ञापन


सिख किसानों का हुआ सम्मान
सिंघु बॉर्डर पर धरने पर बैठे पंजाब के किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को विश्वास चौधरी के नेतृत्व में बड़ौत में चल रहे धरने पर पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल में शामिल रमनदीप सिंह मान, अमरदीप सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी किसानों ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि जब तक वे दिल्ली में धरने पर बैठे हुए हैं, तब तक वे भी धरने से नहीं उठेंगे।

यह भी पढ़ें: यूपी: अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, डेढ़ क्विंटल से अधिक की चरस पकड़ी, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क

विज्ञापन

अर्जुन अवार्ड सरकार को वापस करने को तैयार
धरने पर दाहा गांव निवासी अंतर्राष्ट्रीय अर्जुन अवार्डी पहलवान सुनील राणा के पिता चरणसिंह खलीफी ने घोषणा कि यदि सरकार अपनी जिद पर अड़ी रही, और हमारे चौधरी आदेश करेंगे तो वे अपने बेटे के सभी अवार्ड, मेडल सरकार को वापस कर देंगे। सभा में अपना और किसानों का दर्द बयां करते हुए चरणसिंह खलीफी भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू छलक आए।

यह भी पढ़ें: मेरठ के चार और लोगों में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, देशभर में संक्रमितों की संख्या 42 हुई

ये रहे मुख्य वक्ता
आचार्य बलजोर सिंह, विक्रम आर्य, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रधान, संजीव मान, विश्वास चौधरी, मास्टर सुरेश राणा, थांबेदार यशपाल सिंह, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, आनंद छिल्लर, ओमपाल सिंह, बिजेंद्र राणा, विक्रम आर्य, सुबोध राणा, किरतपाल सिंह, जयवीर सिंह तोमर एडवोकेट, मुकेश तोमर, रोहित जाखड़, चरण सिंह खलीफा, नरेन्द्र राणा, किरतपाल, राजीव प्रधान, धर्मपाल, ओमपाल डायरेक्टर, धर्मेन्द्र राठी, मास्टर सुरेश राणा, अजय राणा, विनीत मास्टर, प्रधान मंगल सिंह, मास्टर विजय राठी आदि।

ये रहे उपस्थित
चौबासी खाप चौधरी सुभाष, थांबेदार जयपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर, ओमवीर हिलवाड़ी, मास्टर सुखवीर सिंह, विजय राठी, मांगेराम प्रधान, देशपाल राणा, विनेश राणा, विक्रम प्रधान, तराबू प्रधान, मनोज प्रधान, अमरपाल, धर्मेन्द्र राणा, चरण सिंह प्रधान, विनोद, अंकित राणा, सहेन्द्रपाल राणा, प्रियवत राणा, अजय राणा, हरपाल सिंह आर्य, देवेन्द्र, सोमपाल फौजी, सोनू राणा आदि।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें