फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में शर्मनाक वारदात : पादरी ने 11 साल की बच्ची से चर्च में किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

Sun, 24 Apr 2022 12:50 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। 11 साल की बच्ची के साथ चर्च में दुष्कर्म वाले आरोपी पादरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पादरी को पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया। बच्ची की मां ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


बच्ची की मां ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि दो दिन पहले उसकी बेटी स्थानीय चर्च में साइकिल चलाने गई थी। इसी दौरान ही पादरी अलबर्ट ने बच्ची को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बेटी ने घर पहुंच कर मामले की जानकारी दी। महिला के आरोपों को थाना पुलिस ने गंभीरता से लिया। तुरंत रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी पादरी को हिरासत में ले लिया। 

यह भी पढ़ें: तीन जिंदगियां खत्म: खून से लथपथ थी शीबा की लाश, तार से बंधे शरीर पर थे कैंची के कई वार, 'खूनी-हथौड़ा' देख सिहर उठे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करके हिरासत में लिया गया है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा, रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी का आदेश नहीं मानते ये अफसर: अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं खाली कुर्सियां, सबूत हैं 20 तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें