फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर गिरी गाज: इंस्पेक्टर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 13 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, ये था मामला

Tue, 27 Jul 2021 10:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

महिला को हिरासत में लेने और युवक की मौत के मामले में आखिर कार्रवाई हो गई। इस मामले में इंस्पेक्टर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि 13 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया।
विज्ञापन
बागपत समाचार: ग्रामीणों ने रातभर किया हंगामा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के रंछाड़ गांव में युवक की मौत के मामले में आखिर 13 पुलिसकर्मियों पर गाज गिर गई। युवक की मौत और उसकी मां को हिरासत में लेने के विरोध में रातभर बवाल हुआ। पुलिस अधिकारियों की तमाम कोशिशों के बाद भी ग्रामीण शांत नहीं हुए और हंगामा करते रहे। वहीं मंगलवार सुबह करीब सात बजे 10 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर और पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर ग्रामीणों ने शव उठने दिया। 

विज्ञापन


पगडंडी थाना क्षेत्र के रंछाड़ गांव में सोमवार दोपहर वैक्सीनेशन कैंप में कांस्टेबल सलीम और आरएसएस के बिनौली खंड संघचालक श्रीनिवास के पुत्र अक्षय के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। जिसके बाद दो थानों की फोर्स उनके गांव में पहुंची। इस दौरान पुलिस ने अक्षय की मां मधु और ताई कमलेश के साथ दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया था। आरोप है कि घर में तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने अक्षय और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज भी किया गया था। 

इसके कुछ देर बाद अक्षय का शव अपने नलकूप पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिस पर गांव में जमकर बवाल हुआ। रालोद नेता भी मौके पर पहुंच गए। एएसपी मनीष कुमार मिश्रा, सीओ अनुज मिश्रा व आलोक सिंह के साथ कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया। हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने पीएसी को भी दौड़ा लिया था। आईजी को मौके पर बुलाने और पूरे थाने को सस्पेंड करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पूरी रात हंगामा किया। 
विज्ञापन


इसके बाद मंगलवार सुबह अक्षय के पिता श्रीनिवास की तहरीर पर इंस्पेक्टर चंद्रकांत पांडेय, एसएसआई उधम सिंह तालान, कांस्टेबल सलीम, अश्वनी, रंगरूट मुरली के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पांचों पुलिसकर्मियों समेत 13 को लाइन हाजिर भी किया गया। इस कार्रवाई के बाद ग्रामीण शांत हुए। उधर, सुबह करीब सात बजे अक्षय का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें