सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को लेकर जंगल व आसपास उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। बाद में पुलिस ने चारपाई पर पड़े खून को जांच के लिए भेजा।
बड़ावद गांव में वर्ष 2018 में की थी कुलदीप की हत्या
लापता हुए युवक राकेश पर 17 जुलाई 2018 में बड़ावद निवासी कुलदीप पुत्र यशपाल सिंह की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने बड़ौत मेरठ मार्ग पर स्थित रंछाड मोड़ पहुंचकर विकास पुत्र सुनील निवासी रंछाड, राकेश पुत्र धर्मेंद्र निवासी गुराना को गिरफ्तार कर लिया था और उनकी निशानदेही पर एक-एक 315 बोर तमंचा व एक एक जिंदा कारतूस बरामद कर न्यायालय में पेश कर पुलिस ने पकड़े गए दोनों छात्रों को न्यायालय बागपत में पेश किया वहां से उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह मेरठ भेजा। फिलहाल वह जमानत पर बाहर आया हुआ था।
यह भी पढ़ें: UP: सास ने खून से रंगे हाथ, आठ माह की गर्भवती बहू पर सिलबट्टे से किए ताबड़तोड़ वार, मौत से मचा कोहराम