फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: एक्सप्रेस वे पर टेंपो पलटने से 12 से ज्यादा श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार

Sun, 03 Sep 2023 12:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद में रविवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। यहां रटौल थानाक्षेत्र में मुरादाबाद से राजस्थान के बागड़ में जाहवीर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो टायर फटने से पलट गया। हादसे में  12 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए हैं।
विज्ञापन
हादसे में घायल श्रद्धालु - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के रटौल थानाक्षेत्र में मुरादाबाद से राजस्थान के बागड़ में जाहवीर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो टायर फटने से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर पलट गया। जिससे उसमें सवार करीब 12 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। उन सभी घायलों को एक्सप्रेस वे कर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


मुरादाबाद के टेंपो चालक सुभाष उर्फ बब्लू ने बताया की वह मुरादाबाद से ही श्रद्धालुओं को लेकर बागड़ राजस्थान जा रहा था। जब वह ईपीई पर लहचौडा के समीप पहुंचा तो उसके टेंपो का टायर फट गया। जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें सवार 12 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए।

हादसा होते ही श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई तो लहचौड़ा के ग्रामीण वहां पहुंच गए। जिसके बाद एक्सप्रेस वे कर्मियो को सूचना दी गई। एक्सप्रेस वे कर्मियों ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें