बागपत जनपद के मुगलपुरा मोहल्ले में जेल से जमानत पर बाहर आए युवक ने बहन की गोली मार कर हत्या कर डाली। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देकर युवक तमंचा नाली में फेंककर कोतवाली पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।
बताया गया कि युवक की बहन शादी के बाद से अपने मायके में ही रह रही थी। बहन के ससुराल ने जाने से आरोपी सादिक क्षुब्ध था। दो वर्ष पहले उसकी बहन की शादी हुई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं परिजनों में बेटी की मौत से कोहराम मचा हुआ है।