इसी दौरान वहां से गुजर रही जेसीबी मशीन ने अफहान को कुचल दिया। जिसमें अफहान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक जेसीबी मशीन लेकर भागने लगा। जिसे मजदूरों ने घेर लिया।
इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव और जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उधर बच्चे की मौत होने पर ईंट भट्ठे पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। जिसे पुलिस ने शांत कराया।