रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार की बार-बार ऐसे ही वापसी नहीं हो रही है। उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है। इसका पता करना है तो एक तरफ योगी और दूसरी तरफ अखिलेश का चेहरा लगाओ, जनता खुद फैसला कर लेगी कि किस पर भरोसा करें।
कार्यक्रम में मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में मिनी स्टेडियम व बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल के जीर्णोद्धार का उद्घाटन करने पहुंचे चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था की मिशाल पेश की जा रही है। यहां अपराधियों के दिन लद चुके हैं, इसलिए प्रदेश में फिर से यही सरकार बनेगी। जयंत सिंह ने कहा कि यहां पुलिस भर्ती भी पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ की गई है।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर सबूत मांगना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इज्राइल और ईरान के बीच युद्ध को लेकर कहा कि भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है। दोनों देशों से भारत के अच्छे संबंध हैं। दुनिया को युद्ध की बजाय व्यापार और रोजगार पर ध्यान देना चाहिए।
प्रदेश में खुलवाया जाएगा साई सेंटर, हरियाणा नहीं जाएंगे खिलाड़ी
चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को हरियाणा जाकर खेलना पड़ता था, क्योंकि यूपी में सुविधाओं की भारी कमी थी, मगर अब हालात बदल रहे हैं और सरकार इस पर गंभीर है। कहा कि खेल प्रतिभाओं का पलायन रोकने के लिए प्रयास जारी है और इसलिए ही लगातार सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। प्रदेश में जल्द साई का सेंटर खुलवाया जाएगा, इसके लिए प्रक्रिया चल रही है।
ये भी देखें...
बागपत में ऑनर किलिंग: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी शिवानी, अपनों ने ही घोंट दिया गला, रातोंरात जला दिया शव