फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेमस होने में रोड़ा बन रहा पति: पत्नी ने पुलिस से की शिकायत, बोली- रील बनाने पर डंडे से करता है पिटाई

Wed, 03 Jul 2024 04:56 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

बागपत जनपद के खेकड़ा कस्बे की एक महिला ने पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसका पति उसके सोशल मीडिया में फेमस होने पर रोड़ा बन रहा है। पत्नी की शिकायत पर पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के खेकड़ा कस्बे के रहने वाले एक व्यक्ति का मंगलवार को सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी सोशल मीडिया पर रील बना रही थी। यह पति को अच्छा नहीं लगा। उसने पत्नी को ऐसा करने से मना किया, लेकिन पत्नी नहीं मानी।

विज्ञापन


पति के मना करने के बाद भी पत्नी रील बनाती रही तो इससे गुस्साए पति ने पत्नी की डंडों से पिटाई कर डाली। पत्नी ने पति के खिलाफ कोतवाली मे शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति को हिरासत मे लिया है।

पत्नी ने कहा कि उसकी इच्छा फेमस होने की है। लेकिन पति बीच में रोड़ा बना हुआ है और उसे रील्स नहीं बनाने देता है। पुलिस के अनुसार, मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का है। उनके पड़ोसियों ने दोनों में समझौता करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें