फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: कपड़ा फैक्टरी में लगी भीषण आग, छत भी हुई ध्वस्त, 50 लाख का नुकसान

Fri, 01 Nov 2024 01:23 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

खेकड़ा कस्बे की गांधी गंज मंडी में कपड़े की फैक्टरी में आग लगने से छत ध्वस्त होने के साथ ही लाखों रुपए कीमत का सूत जलकर राख हो गयाl
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेकड़ा कस्बे की गांधी गंज मंडी में कपड़े की फैक्टरी में आग लगने से छत ध्वस्त होने के साथ ही लाखों रुपए कीमत का सूत जलकर राख हो गयाl दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पायाl

विज्ञापन


फैक्टरी में तैयार किया जाता है सूत
कस्बे की गांधीगंज मंडी में अनिल कुमार जैन और राजेश कुमार जैन की क्राफ्ट कॉटेज इंडिया के नाम से कपड़े की फैक्टरी हैँl फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में सूत से कपड़ा तैयार किया जाता हैl बृहस्पतिवार को दीपावली पर्व पर फैक्टरी के कर्मचारियों की छुट्टी थीl अनिल जैन और राजेश जैन भी दोपहर के समय फैक्टरी से घर चले गएl तभी कुछ देर बाद फैक्टरी में अचानक आग लग गईl

विज्ञापन

फैक्टरी से धुआं निकलता देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना
फैक्टरी से धुएं के गुबार और आग की लपटे निकलते देख आसपास के लोगों ने उन्हें फैक्टरी में आग लगने की सूचना दीl पता लगते ही दोनों फैक्टरी में पहुंच गएl आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गएl लोगों ने फैक्टरी में रखें फायर सिलेंडरों से आग बुझाने का प्रयास कियाl लेकिन आग विकराल रूप धारण कर चुकी थीl आग नहीं बुझने पर उन्होंने दमकल कर्मियों को फैक्टरी में आग लगने की सूचना दीl

सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गएl दमकल कर्मियों ने घंटो अथक प्रयास कर आज पर काबू पायाl लेकिन तब तक एक बड़े हॉल की छत गिर चुकी थीl अन्य दो हॉल की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई l

आग लगने से फैक्टरी में रखा लाखो रुपयें कीमत का सूत भी जलकर राख हो गयाl फैक्टरी मालिक अनिल जैन के मुताबिक आग लगने से क्षतिग्रस्त हुई फैक्टरी के हॉल की छत और जले सूत की कीमत करीब 50 लाख रुपये हैl आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सकाl पुलिस के अनुसार आग लगने के बारे में कोतवाली में शिकायत नहीं की गई हैl शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगीl
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें