उत्तर प्रदेश के बड़ौत में दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट की। विवाहिताऔर उसकी मासूम बेटी को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। विफल होने दोनों को बेहोशी की हालत में मायके छोड़कर चले गए। पीड़िता ने पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।