फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: युवती की हत्या कर शव हाईवे किनारे पर फेंका, पहचान मिटाने के लिए पेट्रोल डालकर चेहरा जलाया

Sat, 07 Sep 2024 12:35 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। यहां दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर युवती की हत्या कर शव फेंक दिया। पुलिस माैके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में एक युवती की हत्या करने के बाद उसका शव दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाली गांव के समीप फेंक दिया गया। मृतका की पहचान मिटाने के लिए हत्यारों ने उसके चेहरे पर पेट्रोल डालकर आग भी लगा दी। शनिवार की सुबह पुलिस ने युवती का अधजला शव बरामद कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।  

विज्ञापन


बागपत कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव के समीप शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे युवती का अधजला शव मिलने की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो पाई। 

यह भी पढ़ें: दंगे की भूल: दिल में चुभ रही बनकर शूल, दर्ज हुए 534 मुकदमे, दो में आया फैसला, मुजफ्फरनगर में अब ऐसा है माहाैल
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक युवती की उम्र 28 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। इस मामले में एएसपी एनपी सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया जांच में युवती की दूसरी जगह हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंकने और फिर पहचान मिटाने के लिए चेहरा जलाया जाने का मामला सामने आया है। 

इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कई टीमों को मृतका की पहचान कराने और खुलासा करने के लिए लगाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें