फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: दाहा गांव में कच्चे मकान में लगी आग, बकरी के दो बच्चों की जलकर मौत, हजारों रूपये का सामान जला

Tue, 14 Nov 2023 12:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

दोघट थानाक्षेत्र के दाहा गांव में सोमवार की रात एक कच्चे मकान में अचानक आग लगने से  घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। वहीं हादसे में दो बकरियों की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
आग लगने से गिरी मकान की छत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोघट थानाक्षेत्र के दाहा गांव में सोमवार की रात एक कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। घर में सोए परिवार ने किसी तरह बाहर निकल कर जान बचाई। ग्रामीणों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। आग से हजारों रूपये का सामान जल कर राख हो गया और बकरी के दो बच्चों की जलकर मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन


दाहा गांव निवासी शहजाद पुत्र साजिद मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसका मकान कच्चा है। रविवार की रात शहजाद किसी कार्य से बाहर गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी अफसरी, बच्चें शाहरुख, जैनब, अहमद एक कमरे में सो रहे थे। अफसरी ने बताया कि रात्रि 12 बजे के लगभग अचानक दूसरे कमरे में आग लग गई।

आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कमरे सो रही अफसरी ने बच्चों के साथ बाहर निकल कर शोर मचा दिया। शोर सुनकर पास की मस्जिद में मौजूद इमाम अहमद हुसैन  ग्रामीणों के साथ वहां पहुंचे और पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा कमरा जल कर राख हो गया।
विज्ञापन


मकान की छत भी नीचे गिर गई। आग से घर में बंधे बकरी दो बच्चों की जलकर मौत हो गई। आग से 70 हजार रूपये के के लगभग नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें