बागपत की बालूशाही बनाते कर्मी
- फोटो : Amar Ujala
अब बागपत के अलावा प्रदेश के कई जिलों और दिल्ली में इनकी शाखाएं चल रही हैं। बागपत में अन्य जिले के लोग भी बालूशाही खरीदने के लिए आते हैं ओर घर में आए मेहमानों को भी बागपत की बालूशाही खिलाते हैं। त्योहारों पर बागपत की बालूशाही की मांग और ज्यादा बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें: Baghpat: मोबाइल चार्जर से करंट लगने से प्रधान के चचेरे भाई की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बागपत में बालूशाही खरीदते लोग
- फोटो : Amar Ujala
बालूशाही लेकर जाता कर्मी
- फोटो : Amar Ujala
बालूशाही पर लोगों का भरोस कायम है। वर्षों बाद भी बालूशाही के स्वाद में कोई बदलाव नही आया है, जो बालूशाही बागपत में बनती है वह कहीं नहीं बन सकती। इससे बागपत की बालूशाही पर लोगों का भरोसा बढ़ता जा रहा है। - वीरेंद्र, गौरीपुर जवाहरनगर
बागपत की बालूशाही खरीदकर निकलते लोग
- फोटो : Amar Ujala
शुद्ध देशी घी से तैयार कराई जाती है बालूशाही
बागपत में भगवान जी बालूशाही के संचालक जयभगवान का कहना है कि उनके यहां शुद्ध देशी घी से बालूशाही तैयार कराई जाती है। बालूशाही बनाते समय मावा, मेवा और अन्य सामग्री की गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।