जमीन पर पति को गिरा देख पत्नी ने शोर मचाया तो परिवार वाले वहां पहुंचे। इसके बाद परिवार वाले बादल को जिला अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सकों ने बादल को मृत घोषित कर दिया।
ग्राम प्रधान राजीव ने बताया कि बादल की फरवरी माह में शादी हुई थी। चार महीने पहले बादल के भाई की भी मौत हो गई थी। जिसके गम से परिवार उभर नही पाया था।
उधर, युवक की मौत होने से गांव में मातम पसरा हुआ है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि मृतक केशव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घर मे ही बिजली का करंट लगने से मौत होना बताया गया है।