शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी भांजी एक स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ाई करती है। उसका एक साल पहले कॉलोनी के ही वर्ग विशेष के तीन युवकों ने कार में डालकर अपहरण कर लिया था। आरोप लगाया कि कुछ समय बाद वर्ग विशेष का एक युवक अपने दोस्तों के साथ मिलकर फिर से उसकी भांजी का पीछा करने लगा। रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की और बातचीत करने का दबाव भी बनाया। बातचीत नहीं करने पर भांजी को गर्दन काटकर जान से मारने की धमकी दी।
इससे डरकर छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। आरोपी उसकी भांजी को फोन करके परेशान भी करता है। आरोप है कि सोमवार रात परिवार घर में सोया हुआ था। तभी वर्ग विशेष के दो युवक वहां आए और उसकी भांजी के साथ हाथापाई करने लगे। शोर सुनकर परिवार के लोग आए तो दोनों भाग गए। सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि छात्रा के परिजन शिकायत करने आये थे, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।