सूचना थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी पुलिस के साथ पहुंचे और शव को फांसी से नीचे उतरवाकर उसकी शनाख्त कराई। पलड़ी निवासी अनिल (40) पुत्र कृष्णपाल का शव था। थाना प्रभारी ने मृतक के भाई मोहित से पूछताछ कर बताया कि मृतक शुक्रवार सुबह से लापता था। वह नशे का आदी था।
मृतक की पत्नी विवाद के कारण कई वर्ष पहले अपने मायके चली गई थी। घर पर मृतक के पिता कृष्णपाल, मां मूर्ति के अलावा बेटी शगुन, बेटा विशु व साकुल है। शुक्रवार से अनिल लापता था। उसकी रिश्तेदारो से फोन कर जानकारी की, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया था।
बताया कि नशे का आदी होने के कारण परिजन ये ही सोचते रहे कि वह कहीं चला गया होगा। पहले भी इस तरह कई कई दिन गायब हो जाता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई मोहित ने थाने पर तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि अनिल ने आत्महत्या का ही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी।