बड़ौत में बावली अंडरपास के पास शुक्रवार शाम एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शनाख्त के लिए आसपास के थानों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
बावली अंडरपास के पास से गुजर रहे पुलिस को सूचना दी। सीओ विजय चौधरी समेत कोतवाली पुलिस पहुंची और शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर नहीं हो सकी। बताया कि मृतका का चेहरा पूरी तरह खराब हो चुका है। दो तीन दिन से वहां पड़ा होने की भी आशंका जताई जा रही है। इस मामले में एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि शव की शनाख्त के लिए सभी थानों और दूसरे जनपदों में संपर्क किया जा रहा है। वहीं महिला की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगेगा।
चेहरा जलाया या जानवरों ने खाया
मृतका का शव दो-तीन दिन पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी, जिसमें हत्या के बाद चेहरा जलाया जाने या फिर जानवरों ने खाकर क्षत-विक्षप्त कर दिया।