फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: जिला अस्पताल मे मरीजों की भीड़, पंजीकरण खिड़की पर लगी लंबी कतार, घंटों करना पड़ रहा इंतजार

Mon, 31 Oct 2022 01:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

सोमवार को बागपत जिला अस्पताल में मरीजो की भीड़ रही। लोगो को पंजीकरण कराने के लिए घंटों तक लाइन में लगना पड़ा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजो की भीड़ रही। लोगो को पंजीकरण कराने के लिए घंटो तक लाइन में लगना पड़ा। पंजीकरण के बाद ओपीडी के लिए भी लंबी लाइन लगी रही, जिससे इलाज कराने के लिए आए मरीजो को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


 

जिला अस्पताल में मरीजो का ब्यौरा ऑनलाइन करने के लिए कंप्यूटराइज्ड पंजीकरण की शुरुआत की गई है। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजो की भीड़ अधिक होने के कारण इलाज कराने के लिए आए मरीजो और उनके परिजनों को पंजीकरण और जांच कराने के लिए घंटो तक लाइन में लगना पड़ा।

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण का बड़ा खेल: दो और नामजद, अब तक 11 लोगों पर एफआईआर आठ को जेल भेजा, ताबड़तोड़ दबिश जारी
विज्ञापन


सबसे अधिक परेशानी देहात क्षेत्रों से आए लोगो को हुए। पंजीकरण खिड़की और ओपीडी के लिए लंबी कतार लगी रही।अस्पताल पहुचे लोगों ने अस्पताल प्रशासन से व्यवस्था सही करने की मांग की है। 
विज्ञापन

 
भीड़ अधिक होने पर जमीन पर बैठ गए मरीज
भीड़ अधिक होने के कारण जिला अस्पताल में आए मरीज और तीमारदारों अपने नंबर के इंतजार में जमीन पर ही बैठ गए। 
 
सोमवार को मरीजो की भीड़ अधिक होने के कारण थोड़ी परेशानी हुई। पंजीकरण के लिए नई व्यवस्था शुरू करने के कारण पंजीकरण में देरी हुई है। - डॉ एस के चौधरी, सीएमएस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें