फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी ने खून से रंगे हाथ: सगे भाई को फावड़े से काट डाला, फिर लाश को बाथरूम में छिपाकर हुआ फरार

Tue, 21 Nov 2023 06:34 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat Murder : बागपत में एक रिटायर्ड फौजी ने खून से अपने हाथ रंग लिए। उसने अपने सगे भाई को फावड़े से काट डाला और लाश को बाथरूम में छिपाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जमा हुए ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में बड़ौत क्षेत्र के जौनमाना गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद में सेवानिवृत भूतपूर्व सैनिक ने अपने छोटे भाई की फावड़े से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी और शव को बाथरूम में छिपाकर फरार हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


जौनमाना गांव का रहने वाले 48 वर्षीय अशोक अविवाहित था और वह अपने बड़े भाई रिटायर्ड फौजी रविंद्र के पास रहता था। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर अक्सर उनके बीच कहासुनी होती रहती थी। इसी को लेकर मंगलवार को रविंद्र ने फावड़े से हमला कर अशोक की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को बाथरूम में छिपाकर फरार हो गया।

ग्रामीणों के अनुसार, रविंद्र ने अशोक पर फावड़े से कई वार किए। उसके शरीर पर फावड़े से हमले के गहरे-गहरे घाव थे। रविंद्र उसके शव को ठिकाने लगाना चाहता था, लेकिन उसके ही बेटे अक्षय ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: पत्नी को मिटाकर खुद भी मिट गया, पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सूरज, दिल दहलाने वाली है वारदात
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने अशोक का शव घर के बाथरूम से बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। गांव में बड़े भाई द्वारा छोटे भाई की हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। हत्या को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मृतक के चाचा नरेंद्र ने रविंद्र को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, अशोक की हत्या से परिवार गममीन है।

यह भी पढ़ें: Meerut: पुलिस की मौजूदगी में मवी में एक साथ जलीं पति-पत्नी की चिताएं, सुलगते रहे कई सवाल, बिलखते रहे परिजन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें