फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: 21 दिन की फरलो पर सुनारिया जेल से बरनावा आश्रम पहुंचा राम रहीम, हनीप्रीत भी आई साथ

Tue, 21 Nov 2023 04:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। चार दिन पहले राम रहीम ने फरलो के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। मंगलवार को वह बागपत में बरनावा आश्रम पहुंचा।
विज्ञापन
बरनावा आश्रम में प्रवेश करती राम रहीम की गाड़ियां - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम 21 दिनों की फरलो लेकर पांचवी बार मंगलवार को बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पहुच गया है। उसके साथ परिवार के लोग व मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी आई है।

विज्ञापन


रोहतक की सुनारिया जेल में हत्या व दुष्कर्म के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख पांचवी बार 21 दिनों की फरलो लेकर बरनावा के आश्रम में आया है।

इससे पहले वह बीते वर्ष 17 जून को 30 दिन, 15 अक्टूबर को 40 दिन व इस वर्ष 21 जनवरी को 40 दिन, 20 जोलाई को 30 दिन के पैरोल का समय बिताकर 20 अगस्त को वापस सुनारिया जेल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

21 दिनों की फरलो होने के बाद मंगलवार को उसे सुनारिया जेल से हरियाणा पुलिस सुरक्षा में लेकर चली। जनपद में आने पर बागपत पुलिस प्रशाशन ने उसे सुरक्षा दी। डेरे के मुख्य द्वार पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया।

राम रहीम की चार गाड़ियों को सुरक्षा में लेकर थाना प्रभारी बिनौली एमपी सिंह व हरियाणा पुलिस आश्रम बरनावा में 3 बजकर 30 मिंट पर पहुची इन चारों गाड़ियों में एक गाड़ी में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम था।

उसके आश्रम में प्रवेश करते ही मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। गेट पर पुलिस का पहरा लगाया गया। साध संगत के आश्रम के अंदर प्रवेश करने पर रोक लगाई गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें