वहीं, राजनारायण नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे तो लौटते हुए सामने से चौधरी चरण सिंह आ रहे थे। उनको देखते ही वह नतमस्तक हो गए। उनका हाथ पकड़कर अपने सिर पर रख लिया। उन्होंने चौधरी चरण सिंह से कहा कि मुझे चुनाव में जीत का आशीर्वाद दीजिए। चौधरी चरण सिंह ने तुरंत उनको जीत का आशीर्वाद दिया।