उन्होंने पुस्तकालय में किताबें व कंप्यूटर रखकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने हमेशा किसानों, गरीबों व मजदूरों के हित में कार्य किया और उनको हक दिलाया है। अब उनके पोते चौधरी जयंत सिंह उनके आदर्शों पर चलकर कार्य कर रहे हैं।
कहा कि जयंत चाैधरी भी हमेशा किसानों, मजदूरों व गरीबों को हक दिलाने के लिए उनके साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय खुलने से क्षेत्र के युवाओं को अच्छी कोचिंग मिलेगी और कंप्यूटर का ज्ञान लेने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।