फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat : एलिवेटेड रोड का ट्रायल आज, बागपत से दिल्ली बस 20 मिनट में; रोज एक लाख लोगों को होगा फायदा

Thu, 15 Aug 2024 12:38 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत से दिल्ली तक एलिवेटेड रोड का बृहस्पतिवार को ट्रायल किया जाएगा। इस रोड के शुरू होने से बागपत से दिल्ली केवल 20 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। 
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत से दिल्ली तक एलिवेटेड सड़क का बृहस्पतिवार 15 अगस्त को ट्रायल किया जाएगा। खेकड़ा के ईपीई से दिल्ली के अक्षरधाम तक इस एलिवेटेड सड़क का निर्माण पूरा हो गया है। ट्रायल के बाद जल्द ही उद्घाटन कराया जाएगा। इसके शुरू होने से बागपत से दिल्ली केवल बीस मिनट में पहुंच सकेंगे और करीब एक लाख लोगों को रोजाना फायदा होगा।

विज्ञापन


दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के अक्षरधाम से खेकड़ा तक के हिस्से के एलिवेटेड रोड का निर्माण 1323 करोड़ रुपये से कराया गया है। इसको पूरा करने की समयावधि सबसे पहले दिसंबर 2023 थी। मगर निर्माण नहीं हो सका और उसके बाद मार्च 2024 तक निर्माण पूरा करने की बात कही गई। मगर निर्माण पूरा नहीं हो सका।

अब खेकड़ा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से दिल्ली तक इसका निर्माण पूरा हो गया है। फिनिशिंग का कार्य भी खत्म हो गया है। अब इसे शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए ही बृहस्पतिवार को इसे ट्रायल के लिए खोला जाएगा। इस पर कंपनी अपने वाहनों के साथ ही जनता के वाहनों को चलवाएगी। परियोजना निदेशक एनएचएआई धीरज सिंह का कहना है कि ट्रायल के बाद इसे बंद कर दिया जाएगा और जल्द ही उद्घाटन कराया जाएगा। यह माना जा रहा है कि ट्रायल ठीक होने पर अगले महीने उद्घाटन कराया जा सकता है। ट्रायल के लिए बुधवार को अधिकारियों ने इसका निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

अभी नेशनल हाईवे पर जाम के कारण होती है परेशानी
एलिवेटेड सड़क शुरू होने से वाहन चालकों की काफी समस्या दूर हो जाएगी। क्योंकि अभी दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कई बार जाम लगने के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। नेशनल हाईवे की सड़क का निर्माण कई जगह नहीं हुआ है और उसमें गड्ढे होने के कारण पानी भी भरा हुआ है। इससे नेशनल हाईवे को मंडौला के आसपास वन-वे भी कराया गया है। अगर एलिवेटेड सड़क को शुरू कर दिया जाता है, तो यह समस्या भी दूर हो जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें