फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या: कचरे में जल रहे सूटकेस से आ रही थी भयंकर बदबू, नजदीक गए तो शव देख कांप गई ग्रामीणों की रूह

Thu, 02 Nov 2023 07:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

Baghpat News : उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक सूटकेस में युवती की लाश को बंद करके जला दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाकर अधजले शव को सूटकेस से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हालांकि शाम तक भी शव की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
अधजले शव को लेकर जाती बागपत पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में श्मशान घाट के समीप सूटकेस में बंद कर एक युवती के शव में आग लगा दी गई। गुरुवार सुबह टहलने गए ग्रामीणों ने बदबू आने पर कूड़ा हटाकर देखा तो उसमें शव निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पानी डालकर आग बुझाई और अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए दो टीमें गठित की हैं।

विज्ञापन


जिले के सिसाना गांव के जंगल में श्मशान घाट के पास गुरुवार सुबह ग्रामीण व चौकीदार टहलने गए थे। चौकीदार रण सिंह ने बताया कि जब जंगल में श्मशान घाट के समीप पहुंचे तो शव जलने की भयंकर बदबू आ रही थी। आसपास देखा तो उन्हें एक गड्ढे में कूड़े में आग जलती हुई दिखी।

उन्होंने गड्ढे के नजदीक जाकर कूड़ा हटाया तो एक सूटकेस में युवती का शव जलता हुआ मिला। घटना की सूचना निवाड़ा चौकी पर फोन कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाई। इसके बाद अधजला शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हुई। वहीं सूचना मिलने पर सीओ युवराज सिंह डॉग स्कवायड को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। बाद में पुलिस ने अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: देवबंद में अखिलेश यादव बोले-सपा समर्थकों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही सरकार, PDA गठबंधन पर कही ये बात

हरियाणा नंबर गाड़ी में लाया गया सूटकेस
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे हरियाणा नंबर की एक गाड़ी वहां से तेजगति से वापस जाती हुई देखी गई। यह माना जा रहा है कि उस गाड़ी में सूटकेस लाया गया और श्मशान घाट के पास कूड़े में डालकर आग लगा दी। उधर, पुलिस गांव में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।

बागपत में सूटकेस में जलती मिली युवती की लाश। - फोटो : अमर उजाला
डायल 112 और कोतवाली में नहीं उठा फोन
बागपत कोतवाली पुलिस कितनी सतर्क है, इसका इसी बात से पता चलता है कि शव मिलने के बाद पहले डायल 112 पर फोन किया गया। लेकिन कई बार कॉल करने के बाद भी फोन नहीं उठा। इसके बाद कोतवाली में फोन किया गया तो वहां भी फोन नहीं उठाया गया। काफी देर तक परेशान होकर निवाड़ा चौकी पर फोन किया गया, तब पुलिस वहां पहुंची।
 
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का कारण पता चलेगा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी कराते हुए कराया जाएगा। इसके बाद हत्या का कारण पता चलेगा कि युवती की हत्या किस तरह से की गई है। हत्या से दुष्कर्म की घटना को अंजाम तो नहीं दिया गया है, यह भी पोस्टमार्टम से पता चलेगा।
 
सिसाना गांव के श्मशान घाट के पास मिले अधजले शव के मामले में खुलासे के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। शव की पहचान के लिए आसपास के जनपदों में भी फोटो भेजे गए हैं, जल्द ही शनाख्त कर खुलासा कर दिया जाएगा। -अर्पित विजयवर्गीय, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें