फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: खेत में पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबकर दो किसानों की मौत, आधे घंटे तक फंसे तड़पते रहे दोनों

Fri, 10 Jul 2026 09:38 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

अहैड़ा गांव के जंगल में राजन का ट्रैक्टर धंस गया। उसे खींचकर निकालते समय ट्रैक्टरों के नीचे दबने से किसान अजयपाल (50) और प्रवीण (29) की मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई के बिना परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
अजयपाल व प्रवीण की फाइल फोटो और खेत में पलटा ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहैड़ा गांव में बृहस्पतिवार रात खेत में काम कर रहे किसान राजन का ट्रैक्टर धंस गया, जिसे खींचकर निकालते समय दो ट्रैक्टर पलट गए। ट्रैक्टरों के नीचे दबने से किसान अजयपाल (50) और प्रवीण (29) की मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों के नीचे से उनके शव निकाले। परिजनों ने शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराए बिना दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन



 

अहेड़ा गांव के राजबीर ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम उनका बेटा राजन गांव के पास ही धान रोपाई के लिए खेत में पानी भरकर ट्रैक्टर से जोताई कर रहा था। तभी राजन का ट्रैक्टर खेत में धंस गया। काफी प्रयास करने के बाद भी ट्रैक्टर नहीं निकला तो गांव के साथी किसान अजयपाल को ट्रैक्टर लेकर बुलाया। उस ट्रैक्टर से जंजीर व रस्सी बांधकर फंसे हुए ट्रैक्टर को खींचा गया, मगर अजयपाल का ट्रैक्टर भी फंस गया।
 

तब राजन ने अपने छोटे भाई प्रवीण को ट्रैक्टर लेकर बुला लिया। प्रवीण ने रस्सा बांधकर ट्रैक्टर खींचने का प्रयास किया तो उनका ट्रैक्टर भी धंस गया। इसके बाद प्रवीण अपने दोस्त सचिन का ट्रैक्टर लेकर आया तो वह भी धंस गया। फिर सचिन अपने चाचा सुखबीर का ट्रैक्टर लेकर आए और अन्य ट्रैक्टरों में रस्से बांधकर खींचना शुरू कर दिया। 
अजयपाल और प्रवीण के ट्रैक्टर खेत से बाहर चकरोड (कच्चा रास्ता) तक आ गए थे, तभी मिट्टी खिसकने के कारण अजयपाल का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा करीब साढ़े दस बजे हुआ।
 

इसके बाद प्रवीण का ट्रैक्टर भी वहां लगे कंटीले तारों पर पलटा। वहां खड़े लोगों ने अजयपाल को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और निजी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रैक्टर के नीचे दबने और कंटीले तारों से कटने से किसान प्रवीण की भी मौत हो गई। लोगों ने प्रवीण को आधा घंटे बाद ट्रैक्टर के नीचे से निकाला।
 
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी ली और इसको हादसा दर्ज किया गया। लोगों ने दोनों के परिवारों को आर्थिक मदद देने की मांग की। एसडीएम ज्योति शर्मा ने बताया कि इसकी जानकारी मिलने पर लेखपाल निकिता चौधरी व अन्य को गांव भेजा गया। इसकी रिपोर्ट बनाई जा रही है, परिवार की मदद कराई जाएगी।

ये भी देखें...
UP: बिजनौर में दर्दनाक हादसा, मालन नदी में दो किशोर और एक युवक डूबा, वीडियो वायरल; खौफनाक था मंजर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें