जानकारी के अनुसार लहचौडा गांव के रहने वाले अनिल ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ खेत में काम करने के लिए गया था। गांव के ही शेखपूरी जंगल में गंदे नाले के पास वह खेतों में काम कर रहा था। इसी एक खेत से तेंदुआ बाहर निकला और उनके सामने आ धमका।
नलकूप में घुसकर जान बचाई
तेंदुए को देखते ही दोनों डर गए और शोर मचाते हुए नलकूप की तरफ भागने लगे। शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी डंडे लेकर पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही तेंदुआ कृष्णपाल शर्मा के ईंख के खेत में घुस गया।
इसके अलावा पास में ही खेत मे खीरे की फसल की सिंचाई कर रहे मांगे शर्मा ने भी तेंदुए को भागते हुए देखा, जिसके बाद किसानों ने फोन कर गांव वालों को सूचना दी, ग्रामीण लाठी डंडे लेकर खेत में पहुंचे और तेंदुए को तलाश किया लेकिन तेंदुए का कुछ पता नही चल सका।
ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि जिले के कई क्षेत्रों में किसानों को तेंदुआ नजर आ चुका है। तेंदुए के कारण किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं।