फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए बाबा साहेब ने किया संघर्ष : अभयवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबर फोटो समेत लगनी है
विज्ञापन

-बालैनी, बाखरपुर, हबीपुर नंगला, हरियाखेड़ा समेत अन्य गांवों में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
फोटो-13
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बालैनी क्षेत्र के कई गांवों में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई, जहां उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शकुन शक्ति फाउंडेशन के चेयरमैन अभयवीर यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने दलित, पिछड़ा वर्ग, शोषितों व महिलाओं समेत ऐसे सभी वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया।
विज्ञापन

बालैनी, बाखरपुर, हबीपुर नंगला, हरियाखेड़ा, नवादा, पुरा महादेव, मवीखुर्द, मतानतनगर, बुढ़सैनी, बरसिया, सिंघावली अहीर, डौलचा, घटौली, मुकारी, दत्तनगर आदि गांवों में श्रद्धांजलि सभा हुई। वहां भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में फाउंडेशन के चेयरमैन एवं पूर्व लोकसभा क्षेत्र प्रभारी अभयवीर यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने हमेशा शिक्षा को सशक्तिकरण का मुख्य मार्ग माना और समाज के सभी वर्गों के विकास करने पर ध्यान दिया। उन्होंने समाज से जुड़ी समस्या के समाधान करने के लिए कार्य किया। उन्होंने महिलाओं को समान शिक्षा प्राप्त करने की वकालत की ताकि वह शिक्षित हो सकें। कहा कि एक संविधान निर्माता के रूप में उन्होंने एक ऐसा संविधान बनाया जो धर्मनिरपेक्ष, समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित है। इस दौरान पुनीत, राजेंद्र कुमार, पप्पू, नितिन, सतपाल, हीरालाल, सुनील, निमेश, सुरेंद्र, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें