-अंगदपुर गांव के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मनाया गया वार्षिकोत्सव, मेधावी सम्मानित किए
फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। अंगदपुर गांव के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। वहां मेधावी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अश्वनी तोमर ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्रा दीपांशी, आयशा, वैष्णवी, इकरा, वंदना, शगुन, सुहाना ने पंजाबी सांग पर नृत्य, एक पेड़ मां के नाम, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, जीवन में योग के महत्व पर नाटक प्रस्तुत किया। देश भक्ति गीतों पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। कॉलेज की मेधावी छात्रा हिमानी, रजनी, गुलशन, टीना, लवली, इशरत, वैष्णवी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अंजू, निशांत खानम, सत्यवीर सिंह, नीतू, मंचवीर सिंह, प्रधान संजीव शर्मा, सिद्धांत तोमर, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।