- कस्बे के शौर्य सेंटर पर युवा करते हैं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, दो युवाओं के चयन पर परिजनों ने खुशी जताई
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे के आयुष और वर्तिका चौधरी का भारतीय वायुसेना में एयरमैन पद पर चयन हो गया है। दोनों प्रशिक्षण के लिए कर्नाटक रवाना हो गए हैं। उनके चयन से परिजनों में खुशी का माहौल है।
कस्बे के शौर्य सेंटर के निदेशक लेफ्टिनेंट राज कुमार ने बताया कि क्षेत्र के कई युवा उनके सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। आयुष और वर्तिका चौधरी भी भारतीय वायुसेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे थे। उनका चयन कुछ दिन पहले एयरमैन पद पर हुआ था। चयन होने पर सेंटर पर उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया और मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। राज कुमार ने बताया कि वे कर्नाटक के बेलगाम स्थित एयर फोर्स ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण लेंगे।