फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ऑटो पलटा

Thu, 08 Jun 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। बागपत-मेरठ मार्ग पर टटीरी के सर्वोदय हॉस्पिटल के पास बाइक को बचाने के चक्कर में ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे ऑटो चालक समेत आठ यात्री घायल हो गए। इनमें से दो घायलों का सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


 हमीदाबाद उर्फ नया गांव निवासी दिलशाद, अपने ऑटो में कस्बा टटीरी के रेलवे फाटक के पास से सवारी लेकर बागपत आ रहा था। सर्वोदय हॉस्पिटल के पास एक युवक बाइक पर स्टंट कर रहा था। उसको बचाने के चक्कर में ऑटो पलट गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने उनको ऑटो से निकाला। 

 घायल सतीश रूहैला निवासी कोर्ट रोड बागपत और महिला प्रेमवती निवासी सिसाना को एंबुलेंस सीएचसी लेकर पहुंची। जहां उनका इलाज कराया गया। चालक दिलशाद और यात्री संजय, प्रकाश, मुकेश, रोहित ने निजी चिकित्सक से इलाज कराया। जबकि अन्य घायल खुद ही चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें