फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरभिन्न समस्याओं पर फूटा सिनौली के युवाओं का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को सिनौली गांव के युवाओं का गुस्सा फूटा पड़ा। उन्होंने गांव में एकत्र होकर प्रदर्शन किया और तहसील प्रशासन पर शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। साथ ही समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को काफी संख्या में लोग समाजसेवी विपिन पूनिया के नेतृत्व में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा गांव के मुख्य बाजार और तालाबों पर अतिक्रमण होने के चलते लोगों का निकल पाना मुश्किल हो रहा है। अतिक्रमण के चलते आए दिन लोगों में झगड़े होते रहते हैं। समाजसेवी विपिन पूनिया ने बताया कई बार सार्वजनिक स्थलों पर हुए अतिक्रमण और खेतों में लगी ब्लेड युक्त तारों को हटवाने की मांग तहसील प्रशासन से की, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। विपिन पूनिया ने बताया कई बार ब्लेड युक्त तार पशुओं के शरीर में इतना गहरा घूस जाता है, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है। विद्युत कटौती को लेकर भी युवाओं ने प्रदर्शन किया। इसमें प्रदीप पूनिया, नगेंद्र, मोनू, सागर, अंकित, काला, कपिल, डॉ. वेदपाल, सोलंकी, संजीव, प्रताप, सोहनवीर, नितिन, सुनील, हरेंद्र, धर्मवीर आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें