फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाने में गोद लिए बच्चे ने मां को पहचानने से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। महिला थाने में बुधवार को आठ वर्षीय बच्चे की कस्टडी को लेकर मां और बुआ में घंटों तक तकरार चली। कई वर्ष से बुआ के साथ रह रहे बच्चे ने मां को पहचानने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

कांधला निवासी महिला की शादी कई वर्ष पूर्व गौरीपुर निवासी व्यक्ति से हुई थी। दंपती ने करीब आठ वर्ष पूर्व एक बच्चे को गोद लिया था। जब वह दो वर्ष का हुआ तो अपनी बुआ के पास रहने लगा। बुआ ने ही उसकी परवरिश की। चार माह पूर्व महिला के पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद महिला ने दूसरी शादी कर ली। अब वह बच्चे को लेने पहुंची तो बुआ ने इसका विरोध किया। मामला महिला थाने पहुंच गया। थाने में बच्चे ने मां को पहचानने से भी इन्कार कर दिया। महिला ने बच्चे के साथ अपने फोटो भी पुलिस को दिखाए। वहीं बुआ का कहना है कि 100 गज के मकान के लिए अब वह बच्चा लेने आई है। महिला थाना प्रभारी साक्षी सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराकर मामले का पटाक्षेप कराने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें