बागपत। कोतवाली क्षेत्र के मवीकलां गांव में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में बुधवार को संघर्ष हो गया। इसमें तीन लोग घायल हो गए।
मवीकलां गांव निवासी इस्लामुद्दीन ने बताया कि उन्होंने मौजूदा प्रधान पक्ष को वोट नहीं दी थी। जिसके चलते वह उनसे रंजिश रखते हैं। इसके चलते आज प्रधान पक्ष के लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। दूसरी ओर प्रधान पक्ष का कहना है कि चुनावी रंजिश में हमले का आरोप गलत है। ग्राम समाज की भूमि के विवाद के चलते उन पर हमला किया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांचकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही का कहना है कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।