संवाद न्यूज़ एजेंसी
खेकड़ा। सुन्हैड़ा गांव की रहने वाली महिला संगीता ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि बचपन से ही उसका पालन पोषण उसके दादा-दादी ने किया है। दादा के नाम दो लाख रुपये की एफडी थी, वह उसमें नॉमिनी है।
दादा-दादी की मृत्यु के कुछ दिन बाद चाचा की भी मौत हो गई। चाची ने उसके मकान और नकदी पर जबरन कब्जा कर लिया है। साथ ही डरा-धमकाकर बैंक खाते से दो लाख रुपये और घरेलू सामान भी छीन लिया। पुलिस के अनुसार मामला घरेलू है। जांच कराई जाएगी।