फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल और लाइन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
-वाहन में उतरा करंट, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा
विज्ञापन

फोटो संख्या 4
बड़ौत। बड़ौत-बिजरौल रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज के कारण आने-जाने का मार्ग संकरा हो गया है। इसके चलते शनिवार को एक डीसीएम की टक्कर से विद्युत पोल, लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे के बाद वाहन में करंट उतर आया।
विज्ञापन

बड़ौत के बिजरौल रोड पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के कारण आये दिन हादसे हो रहे हैं। कछुआ गति से चल रहे निर्माण कार्य के कारण ब्रिज के दोनों ओर की सर्विस सड़कें बदहाल हो गई हैं। शनिवार सुबह एक डीसीएम की टक्कर से विद्युत पोल और लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इतना ही नहीं डीसीएम में करंट भी उतर आया। चींख पुकार और अफ़रा-तफरी के माहौल के बीच सूचना ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी गई। विद्युत आपूर्ति बंद होने के बाद चालक व परिचालक बाहर निकले। गनीमत रही कि किसी तरह का हादसा नहीं हुआ। पोल क्षतिग्रस्त होने के बाद मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। घंटेभर तक मार्ग बंद रहा। बाद में किसी तरह विद्युत पोल को सीधा किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें